जम्मू और कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 नवम्बर को हो रही है। जम्मू कश्मीर के सीईओ सैयद अशिकुए ने की। ऑफ स्पिन गेंदबाज परवेज रसूल को टीम की कमान दी गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर इरफ़ान पठान टीम में खिलाड़ी और मेंटर के रूप में हिस्सा रहेंगे। टीम की घोषणा पहले दो मैचों के लिए की गई है। जम्मू और कश्मीर की टीम अपने पहले दोनों मैच गोवा और राजस्थान के खिलाफ खेलेगी।
ओबैद हारुन की वापसी
टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ओबैद हारुन की वापसी हुई है। उनके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज ओवैस शाह को भी इस टीम में जगह मिली है। अनुभवी समीउल्लाह बेघ, आबिद नदी और इमरान जैसे खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली है।

अभी पहले दो मैचों के लिए ही टीम चुनी गई है। ऐसे में उनके बाद इन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती है। यह सब दो मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
इरफ़ान पठान की अहम भूमिका
भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर इरफ़ान पठान इस टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह टीम में एक खिलाड़ी के साथ ही मेंटर के रूप में शामिल हुए हैं। पठान पिछले साल अपनी घरेलू टीम बड़ोदरा से विवाद होने के बाद जम्मू के लिए खेलने चले गए थे।

बड़ोदरा के ही मिलाप मेवदा इस टीम के मुख्य कोच हैं। वहीं अमित बरोत्र टीम के फील्डिंग कोच हैं। जम्मू और कश्मीर की टीम 1 नवम्बर को राजस्थान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जाएगा।
इस प्रकार है टीम:
परवेज रसूल, इरफान पठान, शुभम खजुरिया, अहमद बांदे, शुभम पुंडिर, इयान देव सिंह, ओवेस शाह, ओबैद हारून, वासीम रजा, अमीर अज़ीज़, मोहम्मद मुदासीर, उमर नाज़ीर, आकाश चौधरी, फजिल राशिद, रोहित शर्मा और पारस शर्मा।
The post रणजी ट्रॉफी: जम्मू और कश्मीर टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.