Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगले विश्व कप की तैयारियों में जुटी जेमिमा

मुंबई
युवा महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी ट्वेंटी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी हैं और उनका कहना है कि इसमें मानसिक रूप से तैयारी काफी अहम है। मुंबई पत्रकारों के संघ द्वारा आयोजित सालाना पुरस्कार समारोह में जेमिमा ने कहा कि अब मैं विश्व कप की तैयारियों में जुटी हूं और मैं एमआईजी क्लब में लड़कों के साथ तैयारी कर रही हूं। यह मेरा पहला विश्व कप है और इसके लिये मानसिक रूप से तैयार होना काफी महत्वपूर्ण है। मैं बांद्रा कुर्ला परिसर में भी मुंबई की महिला टीम के साथ अभ्यास कर रही हूं। जेमिमा के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। राइफल निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने इस दौरान ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के बारे में बात की। 

अन्य पुरस्कार विजेता: राहुल अवारे, हीना सिद्धू और तेजस्विनी सावंत, किसान तादवी, दुर्गा देवरे, ऋषांक देवदिगा, पृथ्वी साव, सिद्धेश लाड, जेमिमा राड्रिग्स, यशस्वी जयसवाल
लाइफटाइम अचीवमेंट: एसएस बाबू नारायणर् फुटबॉलाबास्केट बॉलीअ मैरी डीसूजार् एथलेटिक्सीअ रमाकांत आचरेकरर् व्रिच्च्केटीअ मुरलीकांत पेटकरर् पैरालम्पिक्सी।