भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पांड्या एशिया कप में लगी अपनी चोट के चलते फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं. इसी बीच भारतीय टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया हैं. जिसमे उन्होंने अपने खेल व इंग्लैंड दौरे के लेकर कई रोचक बाते कही हैं.

पत्रकार : आपने ट्रेंट ब्रिज के टेस्ट मैच में फाइव विकेट हॉल प्राप्त किया और अर्धशतक भी लगाया. लेकिन बाकि टेस्ट में आप कुछ खास नहीं कर पाये. क्या आपकों लगता हैं, कि आप इससे ज्यादा और बेहतर कर सकते थे.
हार्दिक पांड्या : हम अपने जीवन में हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहते हैं और सिखने के साथ अपने को बेहतर करते रहते हैं. अपने जीवन में कोई भी परफेक्ट नहीं हैं.
मुझे याद हैं, कि सचिन तेंदुलकर ने मुझसे कहा था, कि वह भी अपने जीवन में वक्त के साथ-साथ लगातार सीखते रहते थे. अगर मैं एक हजार रन बना लूँगा, तो मुझे आगे भी रन बनाने के लिए सीखते करना होगा और अच्छा करना होगा.
मैंने इंग्लैंड के इस दौरे से बहुत कुछ सिखा हैं और अब मैं आगे अच्छा करने की ओर देख रहा हूं. जहां तक इससे अच्छा करने की बात हैं, तो निश्चित तौर पर मुझे इससे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था.

पत्रकार : पहले टेस्ट में भारतीय टीम को चौथी पारी में 194 रन का लक्ष्य मिला था और आप अंतिम विकेट थे. जो 31 रन पर आउट हुए थे और भारत भी वह मैच 31 रन से ही हार गया था. क्या आपकों लग रहा था, कि भारत में इसके बाद आपकी बल्लेबाजी को लेकर सकारातमक बात हो रही होगी.
हार्दिक पांड्या : शायद अगर वह मैच मैं टीम को जीता देता, तो बहुत अच्छा होता, लेकिन मैं सपनों की दुनिया में नहीं जी सकता. मुझे सच्चाई को स्वीकार करना होगा. अंत में हमें उस मैच में हार का सामना करना पड़ा.
मुझे लगता हैं, कि हमने उस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. हालाँकि, नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन लोग जब आपके बारे में बात करते हैं, तो आप इसका लुफ्त उठाते हैं. लेकिन मैं बहुत ज्यादा समाचार पत्रों की माध्यम से लोगो की बातों को नहीं पढ़ता हूं.

The post हार्दिक पांड्या ने बताई कहां हुई इंग्लैंड में उनसे बड़ी गलती appeared first on SportzWiki Hindi.