भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच पुणे में खेला गया. मैच में कप्तान विराट कोहली के बल्ले से एक और शतकीय पारी निकली. हालांकि भारतीय टीम जीत के लिए 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 240 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी और टीम को 43 रनों से हार मिली.
कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
विराट कोहली ने पुणे में खेले गए वनडे में 107 रनों की शतकीय पारी खेलकर एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगातार चार शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. मौजूदा समय में जारी वनडे सीरीज में कोहली ने लगातर तीन वनडे मैचों में शतक जड़ा.
ये भी पढ़ें – जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं चौथे वनडे का लाइव प्रसारण

इससे पहले आखिरी बार कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच 2017 में किंग्स्टन में खेला था. जिसमें उन्होंने 115 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए थे. इसके बाद अभी गुवाहाटी में खेले गए वनडे में उन्होंने 140 रन बनाए. विशाखापत्तनम में नाबाद 157 रनों की पारी खेली और शनिवार को पुणे में खेले गए वनडे में 107 रन बनाए. इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में लगातार चार शतक कोहली ने लगाए.
वनडे में बने 10 हजारी
विशाखापत्तनम में विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्हें वनडे में 10 हज़ार रन के आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 81 रनों की जरूरत थी. इसके आंकड़े को छूते ही वह वनडे में 10 हज़ार रन बनाए वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

वह सबसे कम पारियों में 10 हज़ार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने ये कारनामा 205 पारियों में किया. सचिन ने ये उपलब्धि 259 पारियों में पायी थी. कोहली के बल्ले से निकला ये उनके वनडे करियर का 37वां शतक था जबकि पुणे में शतक के बाद अब 38 शतक हो गए. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है. अब चौथा वनडे मुंबई में 29 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें – मुंबई में रोहित और धवन नहीं, बल्कि यह जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर विराट कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.