शनिवार को वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ था. भारत की इस टेस्ट टीम में एकबार फिर स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया गया हैं.
रोहित की एशिया कप की शानदार फॉर्म को भी किया नजरंदाज

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2018 में अपने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने एशिया कप के 5 मैचों में 317 रन बनाये थे. जिसमे एक शतक व दो अर्धशतक शामिल थे.
रोहित के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ता रोहित को टीम में ना जगह दिए जाने के चलते सवालों के घेरे में आ गये हैं.
सौरव गांगुली ने रोहित को ना चुने जाने पर उठाये सवाल

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को टीम में शामिल ना करने के चलते चयनकर्ताओं पर सवाल उठाये हैं.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “एशिया कप में रोहित और उनकी टीम की शानदार जीत थी. रोहित तुम लाजवाब खेले….मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं, कि आपका नाम टेस्ट टीम में नहीं हैं. यह सही नहीं हैं.
Great win Rohit and the team @ImRo45 ..u were exceptional…I get surprised every time I don’t see ur name in the test team ..it’s not far away ..
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) September 29, 2018
गांगुली से पहले हरभजन भी उठा चुके हैं सवाल

हरभजन सिंह भी रोहित शर्मा का चयन ना होने पर काफी गुस्सा हैं. उन्होने भी चयनकर्ताओं की क्लास लेते हुए अपने अधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, कि “वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा का नाम नहीं हैं, आखिर चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं??? क्या किसी को अंदाजा है??? अगर किसी को पता हो तो मुझे बताएं क्योंकि मैं तो इस बात को पचा नहीं पा रहा.’”
No @ImRo45 in test team against West Indies..what r the selectors thinking actually??? Anyone have a clue ??? plz let me know as I can’t digest this
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 30, 2018
The post रोहित शर्मा को टीम में ना चुने जाने से भड़के सौरव गांगुली और हरभजन सिंह, चयनकर्ताओं को इस तरह लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.