Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के नजदीकी सूत्र का खुलासा पृथ्वी शॉ के शतक के बाद अब मुरली विजय और धवन में से सिर्फ इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे सीरीज में भारतीय टीम के दोनों अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय को टीम टीम में मौका नहीं मिला है। विजय को इंग्लैंड दौरे के तीसरे टेस्ट के बाद ही टीम से ड्रॉप कर दिया गया था वहीं धवन को इस सीरीज में मौका नहीं मिला। इससे पहले वह एशिया कप में मैन ऑफ द सीरीज में थे।

धवन की वापसी की उम्मीद समाप्त

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए टेस्ट मैचों में वापसी के सारे रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इंग्लैंड दौरे पर 8 टेस्ट पारियों में सिर्फ 162 रन बनाने वाले धवन को अब शायद कभी टेस्ट मैचों में खेलने का मौका न मिले।

भारतीय पिचों पर बड़े रन बनाने वाले धवन विदेशी सरजमीं पर लगातार फ्लॉप रहे हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया अब दूसरे विकल्प की तरफ देख रही है।

मुरली विजय के लिए रास्ते खुले

मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था। लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों ही पारियों अपना खाता नहीं खोलने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद विजय ने एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेला और वहां काफी रन बनाये।

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक

“लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच में विजय के फेल होने के बाद धवन को कहा गया कि आप अगले तीनों टेस्ट मैच खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को भरोसा था कि शिखर धवन कहीं भी रन बना सकते हैं। उससे यह भी कहा गया कि अगर फेल हुए तो टीम मैनेजमेंट को उनपर फैसला लेना पड़ेगा।”

पृथ्वी शॉ के शतक ने बढाई मुसीबत

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने पहली ही पारी में 154 गेंदों में 134 रन ठोक दिए। उनके इस शतक के बाद मुरली विजय और शिखर धवन के साथ ही केएल राहुल के लिए भी मुसीबत खड़ी हो रही है। पिछले एक साल में राहुल ने भी सिर्फ 25 की औसत से रन बनाये हैं।

The post बीसीसीआई के नजदीकी सूत्र का खुलासा पृथ्वी शॉ के शतक के बाद अब मुरली विजय और धवन में से सिर्फ इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.