Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के बाद महेन्द्र सिंह धोनी भी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी का नॉक आउट दौर, इस टीम का होंगे हिस्सा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज को लेकर गुरूवार को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने पहले दो मैचों के लिए टीम का चयन कर दिया है।

वनडे सीरीज से पहले महेन्द्र सिंह धोनी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

भारतीय टीम का पहले दो मैचों के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। जिनको लेकर तमाम अटकले लगायी जा रही थी।

वनडे सीरीज के शुरू होने में अभी भी 9 दिनों का वक्त बचा हुआ है इसी बीच भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बात को स्पष्ट किया है कि महेन्द्र सिंह धोनी इस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगे।

झारखंड की टीम के लिए खेलेंगे धोनी

अभी तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और धोनी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में 14 अक्टूबर से बैंगलुरू में शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट दौर में धोनी झारखंड की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

झारखंड की टीम ने इस विजय हजारे ट्रॉफी के सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जहां तक धोनी की बात करें। इससे पहले साल 2017 के सीजन में धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी के कई मैच खेले थे।

धोनी के अलावा रोहित शर्मा भी खेलेंगे मुंबई के लिए

भारत की सबसे बड़ी वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी अपने अंतिम चरण में हैं जहां चारों क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइन मुकाबले में होंगे और 20 अक्टूबर को इस सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा।

आपको बता दें कि झारखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उन्हें धोनी का साथ मिलेगा तो वहीं एक और भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी मुंबई टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट मैचों में खेलते नजर आएंगे।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post रोहित शर्मा के बाद महेन्द्र सिंह धोनी भी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी का नॉक आउट दौर, इस टीम का होंगे हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.