Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महान ऑल राउंडर खिलाडी जैक कैलिस को सचिन तेंदुलकर ने दी जन्मदिन की बधाई

दुनिया के महान ऑल राउंडर क्रिकेटर जैक कैलिस आज 43 साल के हो गए. 16 अक्टूबर 1975 में जन्मे जैक कैलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया. बल्ले और गेंद के अलावा वह फील्डिंग में भी काफी तेज थे. इस तरह वह एक परफेक्ट क्रिकेट खिलाड़ी रहे.

जैक कैलिस के नाम वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में 10 हज़ार से अधिक रन दर्ज हैं. 166 टेस्ट मैचों में उन्होंने 55.37 की औसत से रन बनाए. गेंदबाजी में 292 विकेट लिए. वहीं 328 वनडे मैचों में 44.36 की औसत से 11579 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 4.84 की शानदार इकॉनमी से 273 विकेट लिए.

सचिन ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जैक कैलिस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा ”एक शानदार ऑलराउंडर लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण एक साधारण और विनम्र इंसान. आपके खिलाफ खेलना काफी ख़ुशी की बात रही. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ”

कैलिस वनडे और टेस्ट में 10 हज़ार से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 14 दिसम्बर 1995 को इंग्लैंड खिलाफ डेब्यू किया था. जबकि आखिरी टेस्ट उन्होंने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर को भारत के खिलाफ खेला. वनडे क्रिकेट में कैलिस ने 9 जून 1996 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. आखिरी वनडे उन्होंने 12 जुलाई 2014 को श्रीलंका के खिलाफ खेला.

एशिया की पिचों पर की कमाल की बल्लेबाजी  

कैलिस का बल्ला एशियाई पिचों पर जमकर चला. एशिया में उन्होंने 25 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 55.62 की औसत से 2058 रन बनाए. एशिया में 2000 रन बनाने वाले एशिया के बाहर के तब वह पहले खिलाडी बने थे. हालाँकि बाद में इस उपलब्धि को एलिस्टर कुक ने भी हासिल किया.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महान ऑल राउंडर खिलाडी जैक कैलिस को सचिन तेंदुलकर ने दी जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.