Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन से लेकर द्रविड़, मुरलीधरन तक के नाम दर्ज है विश्व क्रिकेट इतिहास के ये शर्मनाक रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में जहां एक तरफ कई शानदार रिकॉर्ड बनते हैं. वहीं दूसरी तरफ कई खराब रिकॉर्ड भी बनते हैं. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में विश्व क्रिकेट इतिहास के तीन बहुत शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं. आपकों जानकर हैरानी होगी, कि यह शर्मनाक रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मुथैया मुरलीधरन जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम हैं.

सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड 

मुथैया मुरलीधरन के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड हैं. वह तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 59 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जहां 133 मैच खेले. वहीं वनडे क्रिकेट के 350 मैच और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कुल 12 मैच खेले.

सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज आउट होने का रिकॉर्ड 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भले ही सबसे ज्यादा शतक लगाये हो, लेकिन सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज के शिकार होने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के ही नाम हैं. सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 बार नर्वस नाईटीज में आउट हुए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट के कुल 463 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 49 शतक और 96 अर्धशतक भी लगाये हुए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने का रिकॉर्ड 

राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की दीवार कहा जाता हैं, लेकिन उनके नाम भी एक बहुत शर्मनाक रिकॉर्ड हैं. दरअसल, राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार बोल्ड आउट होने का रिकॉर्ड हैं. राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुल 54 बार बोल्ड आउट हुए हैं.

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के लिए कुल 164 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 286 पारियों में 52.31 की औसत से 13288 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाये.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सचिन से लेकर द्रविड़, मुरलीधरन तक के नाम दर्ज है विश्व क्रिकेट इतिहास के ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.