भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के करियर अंत की तरफ जा रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। उसके बाद उम्मीद थी कि उन्हें फिर से भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। उनके बाद देवधर ट्रॉफी में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। देवधर ट्रॉफी के 3 मैचों 3 पारियों में 4 रन बनाये हैं। अब एक बार फिर उनके टीम में शामिल होने के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं।
इंग्लैंड दौरे में मिला था मौका
सुरेश रैना को इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम में जगह मिली थी। वहां भी वह पहली पसंद नहीं थे। टीम में पहले अम्बाती रायडू का चयन हुआ था लेकिन उनके यो- यो टेस्ट में फेल होने की वजह से रैना को मौका मिल गया।

इससे पहले रैना ने अपना अंतिम वनडे मैच 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहां खराब प्रदर्शन और केदार जाधव और अम्बाती रायडू के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
एशिया कप में नहीं मिला मौका
सुरेश रैना को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली थी। इंग्लैंड में उन्हें 3 वनडे खेलने का मौका मिला जिसके 2 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 47 रन निकले। इसके बाद एशिया कप की टीम में केदार जाधव और अम्बाती रायडू की वापसी हो गई।
एशिया कप में रायडू और जाधव ने अच्छा खेल दिखाया। उसके बाद टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया कि टीम में नंबर 4 पर रायडू ही विश्व कप तक खेलेंगे।
2015 में खेला था अंतिम टेस्ट

सुरेश रैना ने भारत के लिए अंतिम टेस्ट 2015 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। सिडनी में हुए इस मैच की दोनों ही पारियों में रैना के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला। इसके बाद उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला।
रैना ने अपना अंतिम टी-20 मैच दौरे पर खेला था। टी-20 में उनका प्रदर्शन ठीक रहा था। फरवरी में हुए निदाहस ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से अच्छे रन निकले थे। लेकिन मैनेजमेंट अब युवाओं को मौका देना चाहती है। इसी वजह से उन्हें टी-20 टीम में भी नहीं चुना गया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्या देवधर ट्रॉफी के प्रदर्शन के बाद सुरेश रैना के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है? appeared first on SportzWiki Hindi.