मेड्रिड| स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के कोच जुलेन लोपतेगुई ने शुक्रवार को अपनी टीम के स्टार खिलाड़ी गारेथ बेल की तारीफ की है। बेल को हाल ही में चोट लग गई थी और इसी कारण वह वेल्स की टीम से बाहर हो गए थे। बेल को रियल मेड्रिड के अल्वेस के खिलाफ हुए मैच में चोट लग गई थी। इस मैच को रियल मेड्रिड ने 1-0 से जीता था।
कोच ने कहा, “उन्होंने अपनी चोट को अच्छे से संभाला है। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के लिए अपने ऊपर दबाव नहीं डाला। उन्होंने अपनी जिम्मेदार निभाई। उनके कल खेलने की संभावनाएं हैं। आज और कल में हम देखते हैं कि क्या हो सकता है।”
रियल मेड्रिड अपने अगले मैच में लेवांते से भिड़ेगी।
The post उन्होंने अपनी चोट को अच्छे से संभाला : जुलेन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.