एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. पाक टीम को भारत के लिए दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ भी काफी ज्यादा संघर्ष कर के जीत मिली थी.
वहीं पाक पहली बार एशिया कप में बांग्लादेशों के हाथों भी हार गया था. ऐसे में टीम के कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी को लेकर काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं. अब उनके समर्थन में इंजमाम उल हक आ गए है.
सरफराज अहमद का किया समर्थन

इंजी ने एक इंटरव्यू में सरफराज पर भरोसा जताते हुए उनकी कप्तानी की तारीफ की है. हाल में यूएई में आयोजित एशिया कप के बाद सरफराज की कप्तानी सवालों के घेरे में है और लोग उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग कर रहें है.
पाक पैशन डॉट नेट को दिए इंटरव्यू में इंजमाम ने कहा कि सरफराज की कप्तानी के ऊपर कोई सवाल नहीं उठता है. हालांकि सरफराज और उनकी टीम हमारी उम्मीदों के मुताबिक क्रिकेट नहीं खेल पाई है.

आप को बता दें कि पिछले साल अजहर अली की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद 31 साल के सरफराज को तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान बनाया गया था.
आगामी सीरीज में करेगी अच्छा

पाकिस्तान को आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है. ऐसे में इंजी को उम्मीद है कि टीम अच्छा करेगी. टीम को लेकर उन्होंने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि आगामी सीरीज में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.”
आपको बता दें कि पाक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 7 अक्टूबर से दुबई में खेलेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी,पहला टी-20 24 अक्टूबर को जबकि दूसरा 26 और तीसरा 28 अक्टूबर को खेला जाएगा.ऐसे में अब पाक के फैन्स उनसे इस सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहें होंगे.
The post इंजमाम उल हक ने किया सरफराज अहमद की कप्तानी की तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.