Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा के बच्चे के जन्म को लेकर उड़ी अफवाह, शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, फैन्स से कही ये बात

भारत की महिला टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों अपने खेल से पूरी तरह से दूर प्रैग्नेंसी का समय गुजार रही है। माना जा रहा है कि सानिया मिर्जा इस महीनें किसी भी दिन अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है।

सानिया मिर्जा के बच्चे के जन्म होने की खबर को शोएब मलिक ने किया खारिज

लेकिन हाल ही में इस बात की अफवाह उड़ी थी कि सानिया मिर्जा पहले बच्चे की मां बन चुकी है और सानिया मिर्जा को एक बेबी गर्ल हुई है, लेकिन इस बात को सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

डॉक्टरों के अनुसार सानिया मिर्जा अक्टूबर के महीनें में ही किसी भी दिन अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है, ऐसे में उनके पति शोएब मलिक इन दिनों हैदराबाद में सानिया मिर्जा के घर पर ही हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं।

सानिया मिर्जा के द्वारा बच्चे के जन्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिली थी बधाई

आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिससे कोई भी खबर देखते ही देखते आग की तरह वायरल हो जाती है। ऐसे में जब सानिया मिर्जा के द्वारा बच्चे को जन्म देने की खबर कहीं से निकली तो

ये खबर भी देखते ही देखते खूब वायरल हो गई और फिर क्या था। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर पहले बच्चे के जन्म को लेकर बधाईयां मिलने लगी।

शोएब मलिक ने यूजर्स को दी सलाह, इंटरनेट पर आने वाली हर बात पर ना सके विश्वास

लेकिन वहीं शोएब मलिक ने इस बात को तेजी से बढ़ते देख इस खबर को खारिज करते हुए फैंस को सलाह भी दी कि सोशल मीडिया पर आयी हर बात पर बिना जाने विश्वास नहीं करें।

शोएब मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “जब बच्चा जन्म ले लेगा तो हम उचित तरीके से इसकी घोषणा करेंगे। कृपया हमारे लिए  दुआ पर करें।( और इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखे या पढ़ते हैं उस पर विश्वास ना करें।)”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post सानिया मिर्जा के बच्चे के जन्म को लेकर उड़ी अफवाह, शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, फैन्स से कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.