अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने एशिया कप में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें आईसीसी की ताजा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान मिल गया है। इसके साथ ही गेंदबाजी की रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर हैं। टी-20 रैंकिंग में भी राशिद को रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त है।
राशिद ने किया ट्विट
नई रैंकिंग जारी होने के बाद राशिद खान अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। उसमें उन्होंने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद बोला। यह पहला मौका है जब कोई अफगानिस्तान का खिलाड़ी ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर आया है।
Today I’m privileged & very happy for the @ICC All-Rounder No:1⃣ ODI Bowler NO:2⃣& T20 Bowler No:1⃣ World Ranking. High achievement usually takes place in the framework of high expectation & optimism is the faith that leads. Thank you for all your prayers. pic.twitter.com/xpUQPmhvbb
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) September 30, 2018
एरिन हॉलैंड ने किया रिप्लाई

एरिन हॉलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा। आईपीएल 2018 में एंकरिंग करने वाली ऑस्ट्रेलियाई मॉडल काफी चर्चा में आई थी। यह ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड भी हैं। हॉलैंड ने राशिद को बधाई देने के साथ ही एक रिक्वेस्ट भी किया हैं। उन्होंने लिखा
“राशिद आपके लिए बहुत ख़ुशी है। मेरे लिए बेन कटिंग को देख लेना। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में उसे ज्यादा आउट मत करना।”
So happy for you Rashid! Look after @Cuttsy31 for me (maybe don’t bowl him out too much plz
) in the @APLT20official !!
— Erin Holland (@erinvholland) October 2, 2018
राशिद खान ने दिया मजेदार जबाव
एरिन हॉलैंड के इस रिप्लाई पर राशिद ने और भी मजेदार जबाव दिया। राशिद ने लिखा कि बेन कटिंग को बोल दें कि वह मुझे स्वीप न करे।
Thank you @erinvholland . Definitely will look after him But tell @Cuttsy31 don’t sweep me
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) October 2, 2018
जैसा कि आपको पता है अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। राशिद खान इस टूर्नामेंट में काबुल टीम के कप्तान हैं. वहीं बेन कटिंग नंगारहर लियोपार्ड की टीम के लिए खेलेंगे।
The post बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड व मॉडल एरिन हॉलैंड ने राशिद खान से किया ये खास रिक्वेस्ट, मिला मजेदार जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.
) in the 

