टीम इंडिया इस समय वर्ल्ड कप से पहले हर तरह की कमज़ोरियों पर काम करना चाहती है. इसी वजह से टीम इंडिया इस समय टीम में लगातार प्रयोग कर रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया में काफी ज्यादा बदलाव किये गए है. इसी कड़ी में विराट कोहली ने टीम में नंबर 5,6 और 7 नंबर के बल्लेबाज़ को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया वो टीम में किस तरह के खिलाड़ी चाहते है.
हमारे बल्लेबाजों को उनकी भूमिका पता है

टीम में निचलेक्रम को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि
“टीम के पास इस समय निचलेक्रम के बल्लेबाज़ हैं. अगर आप हमारा पिछला प्रदर्शन देखेंगे तो पाएँगे तो मैंने, धवन और रोहित ने काफी ज्यादा रन बनाए है. ऐसे में हमारे निचलेक्रम को ज्यादा मौका नही मिला है, लेकिन अगर आप देखे कि अगर 40 ओवर तक हमारे सिर्फ दो विकेट गिरेंगे तो हम किसी ऐसे खिलाड़ी को भेजेंगे जो हमारे लिए बेहतर कर सके.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“इस समय हमारे पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं. जो ऐसे मौका का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में हम अभी इस बारें में कुछ भी नही सोच रहें हैं. हमारे पास इसके लिए काफी ज्यादा विकल्प है और हम इसी दिशा में काम भी कर रहें हैं.”
कई खिलाड़ी हैं दौड़ में

इस समय टीम में इस नंबर के लिए कई खिलाड़ी रेस में हैं. टीम में इस समय केदार जाधव, हार्दिक पंड्या के अलावा मनीष पाण्डेय, कृनाल पंड्या जैसे भी खिलाड़ी रेस में है. इसी रेस में अब एक और नया जुड़ गया है. इस रेस में अब ऋषभ पन्त भी शामिल हो गए है. उनका भी हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और वो निचलेक्रम में जाकर पॉवरहिटिंग भी कर सकते हैं. ऐसे में वो भी वर्ल्ड कप से पहले टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट कोहली ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसके उपर कर सकते हैं मीडिल ऑर्डर में भरोसा appeared first on SportzWiki Hindi.