भारत के स्टार बल्लेबाज़ राहुल पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर काफी ज्यादा संघर्ष कर रहें है. इंग्लैंड में राहुल को एंडरसन और ब्रॉड ने काफी ज्यादा परेशान किया था. वहीं उनकी तकनीक को लेकर लगातर सवाल उठ रहें हैं. ऐसे में अब उनके समर्थन में टीम के कोच रवि शास्त्री भी आ गए है. उनके मानना है कि राहुल इस समय अपनी तकनीक को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच रहें है. वो एक बेहतर बल्लेबाज़ है
वो ज्यादा सोच रहा है

विंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए रवि शास्त्री ने साफ़ किया कि वो राहुल को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट है.राहुल को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे लगता है राहुल ठीक है. शायद वो अपने गेम को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच रहा है. उसे थोड़ा समय आराम करने की जरूरत है. वो वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है. जब वो फॉर्म में होता है, तो उसे रोकना मुश्किल होता है. राहुल को इस समय अपनी फॉर्म को लेकर परेशान होने की कोई भी जरूरत नही है.
संजय बांगर ने भी किया था समर्थन

उन्होंने कहा था कि
“इस समय कई तरह की बातें की जा रही और ऐसे में आपको खुद की तकनीक के बारे में संशय करने लगते हो. हमारे लिए, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है. इसलिए जब ऐसा खराब दौर आता है तो ऐसे में मेरा और टीम का मानना है कि वह ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचें.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा था कि
“कई बार हो सकता है जब आप खुद की क्षमता और तकनीक पर पर संदेह करने लगते हो, इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होता है कि ‘हां, आपकी तकनीक सही है. शायद आपको अपने नजरिए में बदलाव या बल्लेबाजी योजना पर थोड़ा सा काम करने की जरूरत है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गये कोच रवि शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.