इंटरनेशनल क्रिकेट में एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत ताकत माना जाता था. कंगारू टीम को बेहद प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलने वाला माना जाता था, लेकिन हाल के समय में उसकी इस छवि को झटका लगा है. हाल ही में यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम को दो टेस्ट की सीरीज में 0-1 की हार का सामना करना पड़ा. महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने इस प्रदर्शन को साधारण बताते हुए कहा कि टीम को जल्दी ही इसमें सुधार करना होगा.
हमे सुधार करना होगा

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 373 रन से हराया. वॉर्न ने पत्रकारों से कहा,‘यह औसत प्रदर्शन था. हम सभी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ है लेकिन उसे अपने प्रदर्शन में जल्दी ही सुधार करना होगा.’उन्होंने मिचेल मार्श को उपकप्तान बनाए जाने पर भी सवाल उठाए.
उपकप्तान पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रलिय के उपकप्तान को लेकर भी शेन वार्न ने सवाल उठाए. उनका मानना है कि टीम का ये फैसला गलत है. इसको लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सीरीज से पहले तो मुझे टीम में उसकी (मिचेल मॉर्श की) जगह पक्की होने पर भी शक था. समझ में नहीं आता कि उसे उपकप्तान कैसे बनाया गया. टेस्ट क्रिकेट में उसका औसत 25 या 26 है.’

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में भी सुधार को लेकर भी कहा. उन्होंने कहा कि इस समय हम एक बार फिर से अपने आधार पर ध्यान देना होगा.
उन्होंने कहा कि गेंद से छेड़खानी के विवादों से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को फिर जमीनी स्तर पर जाने की जरूरत है.
उन्होंने कहा,‘नींव मजबूत होनी बेहद जरूरी है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की नींव जमीनी क्रिकेट, क्लब क्रिकेट, प्रथम श्रेणी और शेफील्ड शील्ड में है. निचले स्तर पर अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किये जाने की जरूरत है.’
The post शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान की नियुक्ति पर उठाया सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.