Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टेस्ट में विराट बना सकते है ये शानदार रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप में कब्जा किया है साथ ही इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया था। लेकिन अब कोहली फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट में बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। साथ ही एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में जगह नही दी गयी हैं। अब इस मुकाबले में सबकी नजरे विराट कोहली पर रहेंगी। इस सीरिज में विराट के पास कई नए रिकॉर्ड बनाने का मौका हैं।

बताया जा रहा है की इस टेस्ट मैच में विराट कोहली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के सर्वाधिक टेस्ट रनों के रिकार्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है की भारतीय कप्तान विराट कोहली जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाने के मामले में अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ सकते हैं। कप्तान विराट कोहली के विडींज के खिलाफ उनके 502 रन हैं और वह पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के 539 रनों से केवल 37 रन पीछे हैं। यह रिकॉर्ड बनाकर विराट पहले नंबर पर आ जाएगे। भारत और विडींज के बीच पहला मैच राजकोट में चार अक्टूबर से खेला जाएगा तथा दूसरा टेस्ट 12 अक्टूबर से हैदराबाद में होगा।

बताया जा रहा है की विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं। इंडीज के खिलाफ 476 रन बनाए थे, विराट ने धोनी का रिकाॅर्ड बे्रक करते हुए विडींज के खिलाफ 38.61 के औसत से रन बनाये हैं। साथ ही अब 37 रन बनाकर विराट के पास अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ने का मौका हैं।



Herald