दुबई में इस समय अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के मैच खेल जा रहें है. जहाँ आज दिन के पहले मैच में बलख लीजेंड का सामना पाकिता पैंथर से हुआ. इसके अलावा दिन का दूसरा मैच कंधार नाईट का सामना नंगहार से हुआ. तो आइये जानते है आज हुए मैचों के परिणामों के बारें में:
बलख लीजेंड ने हासिल की जीत

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बलख ने आज अच्छा प्रदर्शन किया. टीम में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रेयान टेन तोश्ते ने बनाए. उन्होंने 74 रन की पारी खेली. उनके अलावा रसूली ने भी 44 रनों का योगदान दिया.

195 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिता के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. पाकिता की पूरी टीम सिर्फ 103 रन बना के आउट हो गए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन गुरबाज ने बनाए.इस दौरान उन्होंने 33 रन की पारी खेली.उनकी इस पारी के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. बलख के लिए रवि बोपारा ने तीन विकेट हासिल किये.
कंधार और नंगहार के बीच हुए मुकाबला
For having a nightmarish run, to breathing a sigh of relief… It’s been a topsy-turvy night for the Knights! Take a look.#APLT20 pic.twitter.com/BuTjdhK25H
— Afghanistan Premier League T20 (@APLT20official) October 13, 2018
इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी कंधार ने की.कंधार के बल्लेबाज़ आज कुछ खास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ 138 रन ही बना सकी. टीम के लिए सबसे ज्यादा करीम जन्नत ने बनाए. उन्होंने अंत में 21 गेंदों में 40 रन की पारी खेली. उन्ही की पारी की वजह से कंधार आज सम्मानजंक स्कोर खड़ा पर पाया. नंगहार के लिए सबसे ज्यादा विकेट रहमान ने लिए. उन्होंने 16 रन देकर चार विकेट हासिल किये.
139 रन के स्कोर का पीछा करते हुए नंगहार के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी तरह से फ्लॉप हो गए.टीम का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका,जिसका खिमियाजा टीम को हार के रूप में चुकाना पड़ा. कंधार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट वकार ने लिए. उन्होंने तीन विकेट हासिल किये.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बलख और कंधार ने जीता अपने मैच appeared first on SportzWiki Hindi.