नई दिल्ली/पटना. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजहर अली उस समय एक कॉमिक मूवमेंट का शिकार हो गए जब अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैंच के दौरान वे पिच पर थे. इस दौरान अजहर जिस तरीके से रन आउट हुए वो सबके लिए हास्य का विषय बन गया.
दरअसल बात ये हो गई कि अली ने मैंच के दौरान थर्ड मैंन की ओर बॉल मारी जिसके बाद वे पिच के बीच में अपने साथी असद सफिक से बात करने चले गए कि ये उनका शॉट चौका गया है. लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन के से पहले ही रुक गई.
— Taimour Zaman (@taimourze) October 18, 2018
उधर अजहर अपने साथी के साथ पिच के बीच में हीं बात करते रहे तब तक फिल्डर ने बॉल को फिल्ड करके वीकेटकीपर के पास फेंक दी. वीकेटकीपर ने अजहर को इसके बाद रन आउट कर दिया. अजहर और असद ये सब खड़े होकर देखते रहे.
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई लोग जश्न मना रहे थे, बता दे कि इस हास्य तरीके से आउट होने से पहले तक अजहर पे 64 रन बना लिए थे. बता दे कि भले ही अजहर इस प्रकार की हास्य घटना के शिकार हो गए हो लेकिन पाकिस्तान टेस्ट के अभी भी मजबूत स्थिति में है.
The post शॉट मार साथी खिलाड़ी से बात करने लगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, कुछ ऐसे हुआ आउट की देखर छूट जाएगी हंसी appeared first on Live Cities.