Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरी वनडे में श्रीलंका ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी हार

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दिया। श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस प्रणाली से 219 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह रन के लिहाज से श्रीलंका की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में 1994 में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 366 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। बाद में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड की पारी को 26.1 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। इसके बाद मैच में बारिश ने दखल डाला और मैच का नतीजा डकवर्थ लुइस नियम से तय किया गया। ऐसे श्रीलंका ने 219 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं बल्लेबाजी में डिकवेला ने सदीरा समरविक्रम (54) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर बड़ा स्कोर किया। डिकवेला ने 97 गेंद की पारी के दौरान 12 चौके की मदद से 95 रन जड़े, जिसके बाद वह ऑफ स्पिनर मोइन अली का शिकार बने, जिन्होंने दो विकेट चटकाए ।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और दूसरे ओवर तक चार रन के अंदर ही उनके तीन विकेट बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए। ऐसे टीम के 132 रन 9 विकेट गिर गए ।



Herald