भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने आसान और रिकॉर्ड जीत हासिल की. भारत की इस यादगार जीत के बाद महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर भी खासे प्रभावित नज़र आए है. सचिन ने भारतीय टीम को सोशल मीडिया पर जीत की बधाई भी दी.
सचिन ने दी जीत की बधाई
Another commanding performance to achieve a huge win! Well done #TeamIndia.
#INDvWI pic.twitter.com/G12lRvGwEn
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 6, 2018
भारत को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि एक और बड़ी जीत. जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई! आप को बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में बेहद आसानी से 272 रन और पारी से हरा दिया.
भारत ने हासिल की जीत
That's a wrap! INDIA WIN the first Test.#TeamIndia beat the Windies by an innings and 272 runs
pic.twitter.com/DITXuZRBuy
— BCCI (@BCCI) October 6, 2018
भारत ने यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से हरा दिया. यह भारत की घर में 100वीं टेस्ट जीत है. इस मैच में वेस्टइंडीज की हालत यह रही की उसने अपने 20 में से 14 विकेट तीसरे दिन शनिवार को ही खो दिए. यह भारत की रनों के लिहाज से अब तक कि सबसे बड़ी जीत है, जबकि वेस्टइंडीज की यह अभी तक रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार.

भारत ने पहली पारी में कप्तान विराट कोहली (139), डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ (134), रवींद्र जडेजा (नाबाद 100), चेतेश्वर पुजारा (86) की शानदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 649 रनों पर ही घोषित कर दी थी.
शॉ का यह डेब्यू मैच था और अपने पहले ही मैच में शतक जमाने वाले वह भारत के 15वें बल्लेबाज बने हैं. उनकी शानदार पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दूसरी पारी में भी विंडीज बल्लेबाज टिक नहीं सके और 196 रन बनाकर पारी से शिकस्त खा बैठे. दूसरी पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रवींद्र जडेजा को तीन सफलताएं मिलीं, जबकि पहली पारी में चार विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन भी दो विकेट लेने में सफल रहे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज पर भारत की एकतरफा जीत पर ये क्या बोल गये सचिन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.

