Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में इन पांच गेंदबाजों का बजेगा डंका, चौथा आज भी टॉप पर है मौजूद

बीते कई दशकों में क्रिकेट में अच्छे तेज़ गेंदबाजों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। जब तेज गेंदबाज़ शब्द मेरे कानों में गूंजता है तो वही गिने चुने नाम ज़ेहन में आते हैं। मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन और जेम्स एंडरसन के बारे में सोचना जैसे मजबूरी बन जाती है।

लेकिन आने वाले कुछ सालों में ये दिग्गज संन्यास ले ही लेंगे। उनके बाद ऐसे कौन से गेंदबाज़ हैं जो इनकी जगह ले सकते हैं और टेस्ट क्रिकेट की गरिमा को बनाये रखने में सफ़ल हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम प्रकाश डालने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ युवा गेंदबाजों पर जिन्हें टेस्ट गेंदबाज़ी का भविष्य कहना ग़लत नहीं होगा।

लुंगी एन्गिडी

इस युवा गेंदबाज़ ने इसी साल टेस्ट डेब्यू किया था। इस 22 वर्षीय युवा तेज़ गेंदबाज़ ने थोड़े से समय में अपनी गेंदबाज़ी से दुनिया भर के दिग्गजों को ख़ासा प्रभावित किया है।

वो लगातार 140 किमी/घंटा की रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। अपने टेस्ट क्रिकेट डेब्यू मैच में ही उन्होंने भारत के खिलाफ़ 7 विकेट लेकर दर्शाया था कि वो एक फ्यूचर टैलेंट हैं।

कगिसो राबाडा

लिस्ट में दूसरे अफ़्रीकी गेंदबाज़, ज़ाहिर तौर पर अफ़्रीकी गेंदबाज़ी अटैक का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अभी वो केवल 23 वर्ष के हैं और हाल ही में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने थे।

उनके पास पेस के साथ-साथ स्विंग भी है जो उनकी गेंदबाज़ी को और भी घातक सिद्ध करती है। वो केवल 32 मैचों में नौ बार एक ही पारी में पांच से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं।

पैट कमिंस

पैट कमिंस का गेंदबाज़ी एक्शन कुछ ऐसा है कि उन्हें उनके करियर में चोट बार-बार घेरे रखें, यह कहना कोई बड़ी बात नहीं होगी। लेकिन उनका अभी तक का प्रदर्शन ऐसा रहा है कि हम क्या कोई भी इस 25 वर्षीय गेंदबाज़ को इस लिस्ट में शामिल करना चाहेगा।

वो अभी तक खेले चौदह मैचों में 66 विकेट चटका चुके हैं। उनका टेस्ट डेब्यू 2011 में हुआ था, चार साल बीत चुके हैं और वो लगातार चोट का शिकार रहे हैं। यदि वो अपने एक्शन में थोडा बदलाव लाने में सफ़ल रहते हैं तो इस गेंदबाज़ का एक सफ़ल गेंदबाज़ के रूप में उभरना तय है।

जसप्रीत बुमराह

इस भारतीय युवा तेज़ गेंदबाज़ का एक्शन कुछ ऐसा है कि गेंद पड़कर अंदर की ओर ही मूव करती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि उनके पास आउट-स्विंगर भी है, यह बिलकुल अविश्वसनीय है।

वो अभी तक खेले 6 टेस्ट मैचों में कुल 28 विकेट लेने में सफ़ल रहे हैं। लेकिन जिस तरह उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड में गेंदबाज़ी की। वह दर्शाता है कि जसप्रीत बुमराह नाम की यह सनसनी, भारत की रीढ़ की हड्डी बन चुका है और किसी भी कंडीशन में गेंदबाज़ी कर सकने में सक्षम है।

मोहम्मद अब्बास

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हालाँकि कुछ देरी से हुआ। मौजूदा सीरीज़ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़, दो मैचों में 17 विकेट चटका लिए हैं। उनका एक्शन ही कुछ ऐसा है कि बल्लेबाजों को उनके खिलाफ़ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अभी तक खेले दस टेस्ट मैचों में कुल 58 विकेट चटकाई हैं। इससे भी ज्यादा ख़ास बात यह है कि उनकी गेंदबाज़ी औसत बेहतरीन है। उन्होंने ये 58 विकेट 16 की एवरेज से चटकाए हैं। 16 की गेंदबाज़ी औसत होना, अपने आप में एक अविश्वसनीय से बात प्रतीत होती है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में इन पांच गेंदबाजों का बजेगा डंका, चौथा आज भी टॉप पर है मौजूद appeared first on SportzWiki Hindi.