भारतीय टीम कभी अपने आने वाले मैचों को लेकर प्रैक्टिस मैदान में मशक्क्त करती हुई दिखाई देती हैं. तो कभी मैच से पहले फुटबॉल खेलती हुई नज़र आती हैं. अभी हाल ही में भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी टीम के खिलाड़ियों के बारें में कुछ बयान दिए हैं. जिसमें उन्होंने ड्रेसिंग रूम से लेकर प्रैक्टिस सेशन तक के सभी राज खोले हैं. तो आइये जानते हैं. आज क्रिकेट मैदान के पीछे होती खिलाड़ियों की मस्ती के बारें में…

रोहित शर्मा हैं सबसे आलसी खिलाड़ी
जैसा की सब जानते हैं कि फीफा का बुखार लोगों से कभी नहीं उतरता हैं. ऐसे ही कुछ भारतीय खिलाड़ी भी हैं. जो अक्सर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं. जिनमे से रोहित शर्मा भी एक हैं. युवराज सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए मजाकिया अंदाज में बताया कि,
“रोहित शर्मा बहुत ही आलसी फुटबॉल खिलाड़ी हैं। जब भी मैच के दौरान उनके पास फुटबॉल जाती हैं. तो वो हिलते भी नहीं हैं. बस हमेशा ही ऑफ साइड में खड़े रहते हैं. वो गेंद को हिट करने के लिए थोड़ा सा भी दौड़ना नहीं चाहते.”

नेहरा को तो फुटबॉल ही नहीं खेलना चाहिए
भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी युवराज सिंह से जब पूछा गया, कि नेहरा फुटबॉल कैसा खेलते हैं. तो उन्होंने जवाब में नेहरा की चुटकी लेते हुए कहा कि,
“आशीष नेहरा को तो ये गेम खेलना ही नहीं चाहिए. क्योंकि जब भी फुटबॉल खेलने आते हैं. हमेशा कही न कही चोट लगा लेते हैं. और चोटिल होकर वापस जाते हैं.”

महेंद्र सिंह धोनी हैं सबसे अच्छे प्लेयर
जब युवी से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट की टीम में सबसे अच्छा फुटबॉलर कौन हैं, तो उन्होंने तुरंत पूर्व कप्तान रह चुके धोनी का नाम लेते हुए कहा कि, “इंडियन टीम में जो सबसे अच्छी फुटबॉल खेलता हैं, वो महेंद्र सिंह धोनी हैं क्योंकि वो हमेशा ही एक्टिव रहते हैं.”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post युवराज सिंह का विवादित बयान इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे आलसी appeared first on SportzWiki Hindi.