Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी को टक्कर देने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक से किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

आयरलैंड क्रिकेट से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज नील ओ ब्रायन ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया हैं. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट व प्रथम श्रेणी क्रिकेट दोनों से संन्यास ले लिया हैं. वह कई सालों से आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे.

आयरलैंड के लिए खेले हैं 103 वनडे मैच 

नील ओ ब्रायन ने आयरलैंड की टीम के लिए एक टेस्ट मैच, 103 वनडे मैच और 30 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए हैं. नील ओ ब्रायन ने अपने खेले 1 टेस्ट मैच में 9 की औसत से 18 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 103 वनडे मैचों में 28.05 की औसत से 2581 रन बनाये हुए हैं.

उन्होंने आयरलैंड के लिए 30 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 17.92 की औसत व 98.10 के स्ट्राइक रेट से 466 रन बनाये हुए हैं.

कीपिंग में रहा हैं अच्छा प्रदर्शन 

उन्होंने वनडे में जहां विकेट के पीछे 90 कैच, 14 स्टम्पिंग की हैं. वहीं टी-20 में 17 कैच और 14 स्टंपिंग की हैं. अपने खेले एक टेस्ट मैच में उन्होंने 2 कैच भी किये हुए हैं. वह इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में भी केंट की टीम नॉर्थम्पटनशायर टीम के लिए खेल चुके हैं.

साल 2006 में किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 

नील ओ ब्रायन ने अपना वनडे डेब्यू साल 2006 में स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था. वहीं उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू साल 2008 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ही किया था.

उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2018 में खेला था. वहीं अपना अंतिम टी-20 मैच उन्होंने नीदरलैंड की टीम के खिलाफ साल 2016 में खेला था.

उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट मैच पाकिस्तान की टीम के खिलाफ साल 2018 में खेला था. नील ओ ब्रायन के भाई केविन ओ ब्रायन भी आयरलैंड की टीम के लिए खेलते हैं. जो एक विस्फोटक ऑलराउंडर के रूप में पहचाने जाते हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post धोनी को टक्कर देने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक से किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.