Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप हॉकी के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केन्द्र होंगी बॉलीवुड की ये दिग्गज हस्तियां

खेल डेस्क। विश्व की 16 दिग्गज टीमों के विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक भुवनेश्वर में खेला जाएगा। अपने यहां होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए ओडिशा सरकार विशेष तैयारी कर रही है।

2nd Test: पहले दिन वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर बनाए 295 रन

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र इन दिग्गज हस्तियों के साथ ही ओडिशा की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी होगा।

हिटमैन रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते है सचिन के ये खास रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि समारोह में ;चक दे इंडिया फेम सुपरस्टार शाहरूख खान नाच गाना नहीं बल्कि विश्व को ओडिशा की संस्कृति से रूबरू कराके यहां सभी का स्वागत करेंगे। इसके अलावा विश्व कप का थीम गीत बनाने वाले गुलजार और एआर रहमान भी समारोह का आकर्षण होंगे।

कुंबले ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर लॉंच किया ;पावर बैट, बताएगा कितना दमदार है शॉट

ओडिशा सरकार के खेल और पर्यटन विभाग के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट से पहले कला और साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व के दिग्गज गायक, नर्तक और किस्सागो भाग लेंगे।

गौरतलब है कि हॉकी विश्व कप के सारे मुकाबलेे कलिंगा स्टेडियम पर खेले जाएंगे। भुवनेश्वर में इससे पहले चैम्पियंस ट्रॉफी (2014) और एफआईएच विश्व लीग फाइनल्स (2017) के सफल आयोजन हो चुके हैं।