भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौरे से गुजर रहे है. कोहली लगातार रन बना रहे है और रिकॉर्ड तोड़ रहे है. उनकी इस काबिलियत को देख कर दुनिया का हर खिलाड़ी हैरान है. वही अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज़ तमीम इकबाल भी कोहली की बल्लेबाज़ी के फैन हो गए है. उनका मानना है कि वो इस समय बेहद हैरान कर देने वाली फॉर्म में है.
वो मुझे कभी कभी इंसान नही लगता है

दुबई में ‘खलीज टाइम्स’ को इंटरव्यू देते हुए तमीम इकबाल ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि वह इंसान नहीं है, ऐसा उसके प्रदर्शन के तरीके के कारण है. जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए उतरता है, तो लगता है कि वह प्रत्येक मैच में शतक बनाएगा.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह खुद को फिट रखता है, जिस तरह अपने खेल पर काम करता है, वो अविश्वसनीय है. वो शायद तीनों फॉर्मेट में नंबर एक है. वो ऐसा व्यक्ति है जिसे देखकर सराहा जा सकता है और उससे सीखा जा सकता है. मुझे लगता है कि वो शानदार है.उन्होंने खुद में बेहद शानदार तरह से सुधार किया है.
वो सबसे बेहतर है

कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में खेलने वाले मैंने सभी महान खिलाड़ियों को देखा है. उनके अपने मजबूत पक्ष हैं लेकिन मैंने ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जिसने विराट जैसा दबदबा बनाया हो.

आप को बता दें कि तमीम ने हाल में ही खत्म हुए एशिया कप के दौरान सबका ध्यान अपनी और खिंचा था. इस दौरान वो श्रीलंका के खिलाफ टूटी हुई कलाई के बाद भी मैदान में उतरे थे. जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी. उसको लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उस बात पर गर्व हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post तमीम इकबाल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.