Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निजी कारणों से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का यह खिलाडी

स्पोर्ट्स डेस्क। कई प्रमुख खिलाडियों के बिना वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारतीय दौरा शुरू से ही चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में खेली गई 2 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया है और अब रविवार 21 अक्टूबर से गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से इस सीरीज की शुरुआत होगी। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के ओपनर एविन लेविस ने वनडे और टी-20 सीरीज से अपना नाम वापिस ले लिया है।

लेविस जो कि वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है, को वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेविस को वर्तमान में वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक खिलाडियों में से एक माना जाता है। बता दें कि पांच मैचों की यह वनडे सीरीज 21 अक्टूबर को शुरू होगी और 1 नवम्बर को खत्म होगी।

हाल ही में, लुईस ने क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा केंद्रीय अनुबंध को भी स्वीकार नहीं किया था, जिसके बाद वे अलग अलग टी -20 लीग में खेलने लगे थे। लेविस से पहले क्रिस गेल जैसे वेस्टइंडीज के कई दिग्गज खिलाडी भी यह कर चुके है। लेविस से पहले गेल भी इस सीरीज से बाहर हो चुके है जो कि इन दिनों अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहे है।

लेविस के बाद होने के बाद कैरेन पॉवेल वनडे टीम में उनका स्थान लेंगे वहीं टी-20 सीरीज के लिए उनकी जगह निकोलस पूरन को शामिल किया गया है। वहीं अनकैप्ड तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय को अल्ज़ारी जोसफ के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है।



Herald