Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल, धवन, पंत और रोहित में से यह जोड़ी पहले वनडे में ओपनिंग करती हुई आएगी नजर!

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच रविवार 21 अक्टूबर को खेला जाना हैं. बता दें, कि भारतीय टीम की 14 सदस्यी टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं. जो स्पेशलिस्ट ओपनर हैं. बता दें, कि शिखर धवन और रोहित शर्मा जहां अनुभवी ओपनर बल्लेबाज हैं. वहीं केएल राहुल और ऋषभ पंत भी ओपनिंग करने में सक्षम हैं.

धवन और रोहित की जोड़ी ही करेगी पहले वनडे में ओपनिंग 

बता दें, कि 21 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं.

इन दोनों की ही ओपनिंग साझेदारी ने भारतीय टीम के लिए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही ओपनिंग जोड़ी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत कर सकती हैं.

इन दोनों की ही ओपनिंग जोड़ी वर्तमान समय में दुनिया की बेस्ट जोड़ी मानी जाती हैं. यह जोड़ी अबतक 13 शतकीय और 12 अर्धशतकीय साझेदारी कर चुकी हैं.

दोनों के बीच गजब का तालमेल 

Rohit credited the victory to the entire team

शिखर धवन और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को दुनिया की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी कहा जाए, तो यह गलत नहीं होगा. रोहित और धवन दोनों का ही एक-दूसरे से काफी अच्छा तालमेल हैं.

दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं, इसलिए दोनों ही विकेट के बीच में काफी समझदारी से दौड़ते हैं. दोनों ही एक-दूसरे खेल को भी अच्छे से जानते हैं.

पंत और राहुल को करना पड़ सकता हैं इंतजार 

Oval Test: Not to work: Rahul-Pant's struggle, defeat of Indian team

ऋषभ पंत और केएल राहुल का इस मैच में ओपनिंग करना तो दूर बल्कि इलेवन में खेलना भी मुश्किल हो सकता हैं. धवन और रोहित के पहले से ही ओपनिंग में होने के कारण केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना बहुत मुश्किल हैं. वहीं टीम एसएस धोनी के होने के कारण बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह मिलना भी बहुत मुश्किल हैं.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post राहुल, धवन, पंत और रोहित में से यह जोड़ी पहले वनडे में ओपनिंग करती हुई आएगी नजर! appeared first on SportzWiki Hindi.