वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए गुरूवार 11 अक्टूबर को भारतीय टीम का चयन हो गया. भारतीय टीम के इस चयन में पहली बार युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को भी मौका मिला हैं. बता दें, कि ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में तो अपना डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वनडे टीम में पहली बार ऋषभ पंत को मौका मिला हैं.
धोनी के लिए खतरा बन सकते हैं पंत

बता दें, कि भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर एमएस धोनी के लिए खतरा बन सकते हैं.
दरअसल, ऋषभ पंत के टीम में होने से कही ना कही एमएस धोनी पर प्रेशर पड़ेगा, क्योंकि अगर धोनी का खराब प्रदर्शन रहेगा, तो वह भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में से ड्राप भी हो सकते हैं और उनकी जगह युवा ऋषभ पंत को मिल सकती हैं. कही ना कही ऋषभ पंत को वनडे टीम में मौका मिलने से एमएस धोनी के क्रिकेट करियर में खतरा मंडरा गया हैं.
धोनी लगतार खराब प्रदर्शन से आलोचकों के निशाने पर

बता दें, कि एमएस धोनी एशिया कप 2018 में भारतीय टीम के लिए 6 मैचों में 19.25 की औसत से मात्र 77 रन ही बना पाये. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 62.09 का रहा था.
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी एमएस धोनी का स्ट्राइक रेट मात्र 63.20 का रहा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों में मात्र 79 रन ही बनाये थे. धोनी के स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही हैं. वह अगर आगे भी अच्छे स्ट्राइक रेट से नहीं खेल पाते हैं, तो माही पर टीम से बाहर होने का खतरा बढ़ सकता हैं.
वहीं पंत के प्रदर्शन से सभी प्रभावित

वहीं ऋषभ पंत लगातार अपने आक्रामक अंदाज और शानदार प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. इंग्लैंड के लंदन ओवल में उन्होंने एक शानदार टेस्ट शतक लगाया था.
इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी राजकोट टेस्ट मैच में भी उन्होंने 92 रन की शानदार आक्रमक पारी खेली थी. पंत लगातार सभी को प्रभावित कर रहे हैं ऐसे में उनका आक्रमक खेल धोनी के लिए खतरा बन चुका हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वनडे टीम में ऋषभ पंत का चयन होने से धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर मंडराया खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.