Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा को हराया

चेन्नई
स्टार रेडर और कप्तान प्रदीप नरवाल के 16 अंक के बूते गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा को 43-41 से हरा दिया। यूपी योद्धा की टीम ने मैच में शानदार शुरूआत की और दो मिनट के अंदर ही 4-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद हालांकि पटना पाइरेट्स ने वापसी कर मध्यांतर तक 21-20 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा और मैच के 35वें मिनट में दोनों टीमें का स्कोर 37-37 का था। इसके बाद नरवाल ने दो अंक जुटा कर टीम को 39-37 से आगे कर दिया। इसके बाद टीम ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा और 43-41 से मैच अपने नाम कर लिया। यूपी योद्धा के लिए श्रीकांत जाधव ने 12 अंक बनाये।