क्रिकेट का खेल एक बहुत ही दिलचस्प खेल हैं यहां पर कब कौनसी अजीब घटना घट जाए इसका अंदाजा तक नहीं रहता। अब तक क्रिकेट इतिहास में कुछ बहुत ही रोचक मैच देखने को मिले हैं।

न्यूजीलैंड के घरेलु क्रिकेट में दिखा ये अनोखा मैच
लेकिन इन सबके बीच न्यूजीलैंड के घरेलु क्रिकेट में एक ऐसा मैच देखने को मिला जिसका स्कोर कार्ड देखने के बाद आप भी इस मैच को सबसे मजेदार मैच कहने से अपने आप को नहीं रोक पाएंगे।

जी हां न्यूजीलैंड क्रिकेट में इन दिनों उनके घरेलु टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में शनिवार को खत्म हुए सेट्रल डिस्ट्रिक्ट और केंटबरी के बीच खेले गए मैच में एक बहुत ही अनोखी चीज देखने को मिली।
प्लंकेट शील्ड में दो पारियां बिना किसी रन और विकेट के घोषित की
सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट और कैंटबरी के बीच खेले गए इस मैच में चार पारियों में से दो पारियां तो बिना किसी रन और बिना किसी विकेट के घोषित कर दी गई जिसके बाद भी मैच का परिणाम आ गया।

दरअसल इस मैच में सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पहले दिन के खेल की समाप्ति तक अपने स्कोर को 7 विकेट पर 301 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद अगले दो दिन का खेल बारिश से बिल्कुल भी नहीं हो सका।
सेन्ट्रल डिस्ट्रिक और कैंटबरी ने अपनी एक-एक पारी की बिना खेले घोषित, फिर भी आया परिणाम
इस तरह से मैच में अंतिम दिन बचा था जहां मौसम साफ होने से खेल संभव हुआ। यहां पर सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट ने अपने पहले दिन के स्कोर 301 से आगे खेलते हुए 7 विकेट पर ही 51 रन और जोड़कर 352 रनों पर पारी घोषित कर दी।
अब बारी कैंटबरी की थी लेकिन उन्होंने बिना खेले ही अपनी पारी को घोषित करने का फैसला किया। तो सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट ने भी अपनी दूसरी पारी को बिना खेले ही घोषित कर दिया और इस तरह से कैंटबरी को अंतिम पारी में 353 रनों का लक्ष्य मिला।

अब अपनी पहली पारी बिना खेले घोषित करने वाली कैंटबरी की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और पूरी टीम 207 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई और सेन्ट्रल डिस्ट्रिक ने इस अनोखे मैच को 145 रनों से अपने नाम कर दिया।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post न्यूजीलैंड में हुआ ये अनोखा मैच, दोनों ही टीमों ने की अपनी एक-एक पारी बिना खेले घोषित, ऐसा रहा मैच का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.