भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच भारतीय टीम के एक युवा खिलाड़ी को अपने डेब्यू का मौका मिल सकता हैं.
पृथ्वी शॉ को मिल सकता हैं पहले टेस्ट में डेब्यू का मौका

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को अपने डेब्यू का मौका मिल सकता हैं.
वह शानदार फॉर्म में है. उन्होंने इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकता है.
केएल राहुल के साथ कर सकते हैं टीम के लिए ओपनिंग

आपकों बता दें, कि पृथ्वी शॉ, केएल राहुल के साथ राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं. वैसे तो भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल भी शामिल हैं.
लेकिन पृथ्वी शॉ को मयंक अग्रवाल से पहले इंग्लैंड दौरे की टीम में चुना गया था, इसलिए राजकोट टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ पृथ्वी शॉ का ओपनिंग करना लगभग तय हैं.
शानदार हैं पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर

बता दें, कि पृथ्वी शॉ के घरेलू क्रिकेट के आँकड़े काफी शानदार है. वह अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 14 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाये हुए है. जिसमे उन्होंने 7 शतक व 5 अर्धशतक लगाये हुए है.
वही लिस्ट ए करियर में उन्होंने 22 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 42.63 की औसत से 938 रन बनाये हुए है. वह अपने लिस्ट ए करियर में कुल 3 शतक व 5 अर्धशतक लगा चुके है.
पृथ्वी ने 9 टी-20 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 27.22 की औसत व 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाये हुए है.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ इस युवा भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू तय appeared first on SportzWiki Hindi.