Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का बड़ा स्कोर, रवींद्र जडेजा ने ठोका शतक

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन की बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने डेब्यू करने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (132), चेतेश्वर पुजारा (86) और विराट कोहली (72रन) की शानदार पारी की बदौलत 4 विकेट गंवाकर 364 रन बना लिए हैं.

अब 18 वर्षीय ओपनर पृथ्‍वी शॉ (134 रन, 154 गेंद, 19 चौके) के शतक और चेतेश्‍वर पुजारा (86) व विराट कोहली (नाबाद 72) के अर्धशतक की बदौलत विंडीज के खिलाफ राजकोट में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन खुद को मजबूत करने वाली भारतीय टीम अब जब दूसरे दिन मैदान पर उतरेगी, तो सभी की निगाहें कप्तान विराट कोहली पर लगी होंगी. जो उनके 24वें शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विराट कोहली के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत 17 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं. इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

भारत की ओर से पृथ्वी शॉ इस मैच में डेब्यू किया, वहीं वेस्टइंडीज के लिए सुनील अम्बीरस और शेरमन लुइस टेस्ट पदार्पण किया. वेस्टइंडीज की ओर से क्रैग ब्रैथवेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का बड़ा स्कोर, रवींद्र जडेजा ने ठोका शतक appeared first on Live Cities.