पाकिस्तान के कोच मिकी ऑथर इस समय भारत के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की कसीदे पढ़ रहें है. कोहली को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ है. मैं उनके नाम से पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करता हूँ,ताकि वो खुद को भी बेहतर बना सके.
आप को बता दें कि पाक टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है.
मैं अपने खिलाड़ियों को कोहली का उदाहरण देता हूँ

कोहली को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“विराट कोहली ने खुद में काफी ज्यादा सुधार किया है. वो एक शानदार खिलाड़ी है. कोहली में खुद को बेस्ट साबित करने की भूख है,जो उससे और खिलाड़ियों से बेहतर बनाती है. कोहली में इस समय किसी भी तरह कोई भी कमी नही है. वो जिस तरह से अपनी जिंदगी में रहता है, जैसे खुद को ट्रेन करता है और कैसे क्रिकेट मैच खेलता है, वो सब बेस्ट है. विराट अभी भी खुद को बेस्ट करना चाहता है. मैं अपने खिलाड़ियों को विराट कोहली का उदाहरण देता हूँ.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“उसने खेल के लिए अपनी जीवन शैली तक बदल डाली. वो अभी भी खुद में सुधार करना चाहता है. मैं विराट कोहली में वो रहे बदलाव को देख कर खुश हूँ.”
वो इस समय बेस्ट है

विराट कोहली को लेकर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“विराट कोहली इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ है. उसमे क्रिकेट के लिए जुनून है. मैं इस समय तीन खिलाड़ियों को देखने के लिए पैसे दे सकता हूँ. विराट कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स और डेविड वार्नर है. एबी क्रिकेट से दूर हो गए है. वहीं वार्नर बैन की वजह से क्रिकेट से दूर है.ऐसे में विराट कोहली ही है, जो क्रिकेट के तीनों फोर्मेट में खुद को साबित कर रहें है. मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैण्ड के कप्तान केन विलियमसन को इस सूची में शामिल करना चाहूँगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर ने इस बल्लेबाज को बताया मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन appeared first on SportzWiki Hindi.