इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में शुरू होने जा रहा हैं. यहां इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका हैं. बस वही अब भारतीय टीम के कप्तान कोहली की नज़र इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप पर होगी. जिसके लिए कप्तान सहित इंडियन टीम के कई बल्लेबाजों को पहले टेस्ट मैच के जैसे बेहतरीन बैटिंग करनी होगी. जहां पहले टीम के बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच में शानदार तीन शतक लगाए थे. तो वही अब फैंस की उमीदें अब बढ़ गयी हैं.
कोहली के फैंस भी ये चाहेंगे की विराट इस मैच में भी एक शतक लगाए, और अपनी उसी शानदार फॉर्म को बरकरार रखे. अगर ये खिलाड़ी दूसरे मैच में शतक लगाने में कामयाब हो जाता हैं, तो ये एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

पाक के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम से कर लेंगे बराबरी
क्रिकइन्फो के आंकड़ो के अनुसार, कोहली के पास अब तक टेस्ट मैचों के 24 शतक का रिकॉर्ड हैं. अगर वो हैदराबाद में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में एक शतक और लगा देते हैं, तो वह पाकिस्तान के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज इंजमाम उल हक की बराबरी कर लेंगे.
बता दे पाकिस्तान के इस खिलाड़ी के नाम अभी तक 25 टेस्ट मैचों में शतक दर्ज हैं. कोहली ने 24 वां शतक लगाने के साथ ही वो पाक पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेग चैपल के बराबर पहुंच गए हैं.

कोहली ने सबसे तेज़ लगाए हैं 24 शतक
क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, विराट इंडियन टीम की तरफ से सबसे ज्यादा तेज़ 24 शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने ये उपलब्धि महज 123 पारी खेलकर हासिल कर ली हैं. बता दे इससे पहले सचिन के नाम ये रिकॉर्ड था, लेकिन कोहली अब उनसे भी आगे निकल गए.

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में चौथे भारतीय
इंडिया की टीम से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खलेने वालो की लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान कोहली चौथे स्थान पर आ गए हैं. बता दे उनसे आगे अभी तीन इंडियन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कोहली से भी ज्यादा टेस्ट शतक जड़े हैं. पहले नंबर पर भारतीय टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं. दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ आते हैं.,तो वही तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मैच में शतक लगाते ही इंजमाम उल हक का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट appeared first on SportzWiki Hindi.