हाल में दिनों में श्रीलंका टीम वन डे क्रिकेट में काफी ज्यादा संघर्ष कर रही है. टीम के कई बल्लेबाज़ वन डे क्रिकेट में लगातार मिल रहे मौके का फायदा नही उठा पा रहे है.जिसका नुकसान टीम को लगातार हार के रूप में चुकाना पड़ रहा है.
वहीं अब टीम के स्टार बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज भी टीम से बाहर चल रहें है. ऐसे में टीम की निगाहें अब युवा आलराउंडर दशुन शनका पर टिक गई. खुद को शनका को भी उम्मीद है कि वो टीम में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे.
मुझे टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने है

टीम में अपनी जगह को लेकर बात करते हुए दासुन शनाका ने कहा कि
“मुझे नंबर पांच पर भेजा गया है, क्योंकि मैंने टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम मुझसे चाहती है कि जितना अधिक से अधिक ओवर हो सके मैं पिच पर बिताऊं. मेरे सामने चुनौती है कि मैं अपना स्वाभाविक क्रिकेट खेलूं. अगर मैं ऐसा करता हूं तो रन अपने आप आएंगे.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“कोच मेरे पास आए और उन्होंने मुझे बताया कि कैसे मुझे पिच पर टिककर लंबी पारियां खेलनी हैं. मुझे बताया गया है कि पहली 15-20 गेंदों पर आराम से खेलों और फिर अपने हिसाब से शॉट लगाओ. “
घरेलू क्रिकेट में रहा है यादगार प्रदर्शन

अगर शनाका के प्रदर्शन की बात करें तो घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है. घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर ही उन्हें एक बार फिर टीम में जगह मिली. घरेलू टी-20 में उन्होंने 72 की औसत से 312 रन बनाए.
वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने.ऐसे में टीम को उम्मीद है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में कुछ खास करेंगे और टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक यादगार जीत दिलाएँगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post श्रीलंका के इस युवा बल्लेबाज़ ने दिया बड़ा बयान, कहा-मैं ले सकता हूँ एंजेलो मैथ्यूज की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.