स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे है । राजकोट टेस्ट के दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक भी लगाया और वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से भी हराया । वहीं विराट मैदान पर इस तरफ से खेलते है कि उनको थकान महसूस नहीं होती। आखिर विराट अपनी फिटनेस का ध्यान भी तो ज्यादा रखते है ।
विराट क्रिकेट जगत के वो खिलाड़ी है जो अपना ज्यादा से ज्यादा समय फिटनेस पर देते है । वो अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाते हैं। हाल ही में विराट ने अपनी फिटनेस को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने 4 महीने पहले ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया है । टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली नॉन वेज छोड़ कर अब शुद्ध शाकाहारी बन गएहै ।
विराट अब अपनी डाइट्स में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अंडा, मांस और डेयरी प्रॉडक्ट से उन्होंने दूरी बना ली है। कोहली का कहना है कि नॉन वेज छोड़ने के बाद उनका खेल पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है। उनकी पाचन शक्ति पहले से ज्यादा मजबूत हुई। कोहली ने आगे बताया सिर्फ चार महीने में ही वह पहले से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं।
आपको जानकारी में बता दें, विराट से पहले भी कई खिलाड़ी नॉन वेज बाय-बाय कह चुके है। जिनमे वीनस विलियम्स, सेरेना विलियम्स, फुटबॉलर लियोनल मेसी, लुईस हैमिल्टन, कोलिन केपरनिक,जर्मेन डीफो, ऑस्टिन अराइज, माइक टायसन जैसे कई खिलाड़ी शामिल है।
Herald