Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने खेलते वक्त जेब में रखी पानी की बोतल, तो शास्त्री को लेकर आए ऐसे कमेन्ट देख नहीं रुकेगी हंसी

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल गुरूवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएसन के राजकोट मैदान पर खेला जा रहा हैं.  यह मैच करीब 39 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर खेला जा रहा हैं, इसलिए खिलाड़ियों का गर्मी से बेहाल हैं.

गर्मी से बचने के लिए पुजारा ने जेब में रखी पानी की बोतल 

बता दें, कि इस मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इस मैच में दूसरे विकेट के लिए पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने 206 रन की शानदार साझेदारी की, इस दौरान दोनों को काफी गर्मी लग रही थी. जिसके चलते ड्रेसिंग रूम से 12th मैन को बार पानी के लिए बुलाया जा रहा था.

चेतेश्वर पुजारा को इस परेशानी से निपटने की ना जाने क्या तरकीब सूझी की, उन्होंने पानी की बोतल को बल्लेबाजी के दौरान अपनी जेब में रख लिया.

पुजारा ने रखी पानी की बोतल जेब में, लेकिन मजाक उड़ा शास्त्री का 

बल्लेबाजी करते वक्त चेतेश्वर पुजारा ने अपनी जेब में बोतल रखी थी, लेकिन अब ट्विटर यूजर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का मजाक उड़ा रहे हैं. लोग इस मामले में रवि शास्त्री को लेकर तरह-तरह के फनी ट्वीट कर रहे हैं.

The post चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने खेलते वक्त जेब में रखी पानी की बोतल, तो शास्त्री को लेकर आए ऐसे कमेन्ट देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.