Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एस श्रीसंत ने बिग-बॉस के घर में बीसीसीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को लेकर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दागी तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत इन दिनों बीसीसीआई के द्वारा लगाए गए लाइफटाइम बैन को झेल रहे हैं। वो लगातार बीसीसीआई के खिलाफ आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की अपील भी करते जा रहे हैं।

बिग-बॉस 12 के शो का सबसे चर्चित चेहरा हैं क्रिकेटर शांताकुमारन श्रीसंत

इस बीच शांताकुमारन श्रीसंत इन दिनों भारतीय टेलिविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग-बॉस में नजर आ रहे हैं। श्रीसंत बिग बॉस के 12वें सीजन के दौरान सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं।

साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप झेल रहे शांताकुमारन श्रीसंत पर बिग बॉस शो में हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में शामिल सभी कटेंस्टेंट अपना रोल बखूबी निभा रहे हैं जिसमें श्रीसंत भी इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

एक टास्क को लेकर भड़क गए श्रीसंत

ये तो हर कोई जानता है कि बिग-बॉस शो में शामिल कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग मुश्किल टास्क कराए जाते हैं। इसी तरह के टास्क का सामना श्रीसंत को भी करना पड़ा।

इसी के तहत रविवार को टीवी एक्टर करण बोहरा के घर में एक टास्क खेला गया। इस दौरान करण ने हर किसी अपने घर के सदस्य से अपनी तरफ से एक ऐसी क्वालिटी के बारे में पूछा गया जो वो किसी और के अंदर देखना चाहते हो। इस पर श्रीसंत भड़क गए और जाने की धमकी देने लगे। बड़ी मुश्किल से श्रीसंत को मनाया गया।

बीसीसीआई के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को श्रीसंत ने किया याद

बिग-बॉस शो के दौरान श्रीसंत ने बीसीसीआई के द्वारा उन पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के बारे में भी जिक्र किया। श्रीसंत ने अपनी पीड़ा को व्यक्त करते हुए बताया कि

उन्हें किसी भी क्रिकेट स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं है और आखिरी पांच सालों में कहीं नहीं जा सके हैं। असल में तो अगर उनका बच्चा क्रिकेट खेलता है, तो वो स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में भी प्रवेश करने में योग्य नहीं होगा। इस पर श्रीसंत बिग-बॉस के घर में अपसेट दिखे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एस श्रीसंत ने बिग-बॉस के घर में बीसीसीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.