Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...तो इस कारण गब्बर की पत्नी आयशा हमेशा नजर आती हैं कैप में

इंटरनेट डेस्क। शिखर धवन भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज है। भारत के इस खतरनाक ओपनर बल्लेबाज ने टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। गब्बर के नाम से मशहूर इस दिग्गज खिलाड़ी ने आयशा मुखर्जी से शादी की है। शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है।

शिखर धवन की पत्नी आएशा मुखर्जी अधिकत्तर मैचों में अपने पति शिखर धवन को सपोर्ट करते हुए भी मैदान में नजर आ चुकी है। धवन की पत्नी अक्सर मैदान में या मैदान के बाहर कैप पहने हुए नजर आती है और शिखर धवन की बल्लेबाजी का आंनद उठाती है। लेेकिन कभी आपने सोचा हैं कि भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन की पत्नी हमेशा कैप पहने हुए ही मैदान में क्यों नजर आती है। अगर आप नहीं जानते तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों धवन की पत्नी हमेशा कैप पहने नजर आती है।

शिखर धवन की पत्नी और पेशे से बॉक्सर आयशा मुखर्जी ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया। आयशा ने बताया कि, 'कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि आखिर क्यों मैं हमेशा कैप लगाए रहती हूं। आयशा ने बताया कि मैं किसी भी छोटी सी बात का फैसला लेने में अपना समय बेकार नहीं करती हूं। मुझे फिटनेस पसंद है, तो मैं रोज ट्रेनिंग करती हूं, इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है। उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, ये सब मैं खुद ही करती हूं।' इस कारण मुझे अपने बाल संवारने का समय नहीं मिलता है और मैन इन फालतू के कामों में अपना समय भी बर्बाद नहीं करती हूं। मैं इस बाल संवारने के बदले वो काम करती हूं जो मेरे लिए हर दिन जरूरी है।