इंग्लैंड में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. टीम के ओपनर मुरली विजय इंग्लैंड में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. इसी का नतीजा था कि उन्हें सिर्फ दो ही टेस्ट खेलने का मौका मिल पाया था.
मुरली विजय ने इंग्लैंड में 4 पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए थे. लेकिन अब इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद काउंटी चैंपियनशिप में मुरली विजय का बल्ला जमकर गरज रहा है. वहीं अब विजय ने टीम मैनेजमेंट को लेकर ऊँगली उठा दी है.
लगातार बदलाव से विश्वास में कमी आ रही है

टीम में बदलाव को लेकर बात करते हुए विजय ने कहा कि
“जो लगातार नही खेलता है. उसके पास हमेशा से ही खुद पर कुछ आशंकाएं होती है. जब टीम में लगातार बदलाव हो रहे होते हैं, तो आप के दिमाग में अपनी जगह को लेकर काफी ज्यादा दबाव होता है. टीम मैनेजमेंट इसे अलग तरह से देखती है. जब आप टीम का हिस्सा होते है तो आप को अच्छा करना होता है. यही टीम में रहने का एक मात्र काम है. आप अपने प्रदर्शन से सबको चुप कर सकते है लेकिन मेरे पास ऐसा कुछ भी नही था. “
हमे भी ये हार खलती है

इंग्लैंड में हार को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय के हालात काफी ज्यादा कठिन थे. हमारा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास नही कर पा रहा था. विराट अच्छा कर रहा था, लेकिन कोई भी उसका साथ नही दे पा रहा था. जिस वजह से हमे भी ये बात बुरी लगती है.
काउंटी चैंपिनशिप में लगा दिया है रनों का अंबार

अब काउंटी क्रिकेट खेल रहे मुरली विजय की शानदार फॉर्म जारी है. काउंटी चैंपिनशिप के दौरान 3 मैचों में मुरली विजय अब तक 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ दिया है.
The post काउंटी क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे मुरली विजय ने विराट कोहली को ठहराया इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.