Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: पॉकेट में पानी की बोतल लेकर बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ, जाने वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने लंच तक 25 ओवर में 133 रन बना चुकी है और उसके सिर्फ 1 बल्लेबाज आउट हुए हैं। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाला।

पॉकेट में पानी की बोतल

शायद आपने अभी नहीं देखा होगा कि बल्लेबाजी के दौरान कोई भी बल्लेबाज पॉकेट में पानी की बोतल रखा हो। आज वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में यह देखने को मिला। पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी के दौरान अपने पॉकेट में पानी की बोतल रखी थी।

खेल के दौरान कई बार देखा गया कि दोनों पानी निकाल कर पी भी रहे थे। लंच से ठीक पहले रन लेने के दौरान उनकी बोतल गिर भी गई थी।

बार- बार पानी मांगने से फुर्सत

क्रिकेट में कई बार देखा जाता है कि जब बल्लेबाजों को प्यास लगती है तो मैच में अतरिक्त खिलाड़ी पानी लेकर मैदान पर आते हैं। ऐसे में काफी समय खराब होता है। इसके साथ ही बल्लेबाज का ध्यान भी भंग होता है।

इसी सबसे बचने की लिए दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी पॉकेट में पानी की बोतल लेकर आए थे। इससे उन्हें बल्लेबाजी पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिली।

राजकोट में काफी गर्मी

आज मैच के पहले दिन राजकोट में काफी गर्मी है। यही वजह है कि दोनों बल्लेबाजों को पानी रखनी पड़ी। आज राजकोट का तापमान 35-40 डिग्री के बीच है। लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 56 और पृथ्वी शॉ 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दोनों ही बल्लेबाजों से शतक की उम्मीद रहेगी। दोनों ने अभी तक 146 गेंदों में 130 रन जोड़े हैं। कोई भी वेस्टइंडीज का गेंदबाज दोनों बल्लेबाज को परेशान भी नहीं कर पाया है। आज सुबह पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

देखें वीडियो:

 

The post वीडियो: पॉकेट में पानी की बोतल लेकर बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ, जाने वजह appeared first on SportzWiki Hindi.