खेल डेस्क। आठ टीमों के बीच 21 नवंबर से दो दिसंबर शारजाह में खेली जाने वाली दूसरी टी-20 टीम में अब भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार भी जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को आइकन खिलाड़ी के रूप में चुना गया था।
पहले वनडे मैच में तूफानी पारी खेलने वाले हेटमेयर इस महान खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और रूद्रप्रताप सिंह ने शारजाह में खेली जाने वाली इस लीग के लिए करार लिया है। इन दोनों खिलाडिय़ों के अलावा इस टूर्नामेंट में मध्यक्रम के बल्लेबाज एस बद्रीनाथ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी भी खेलत हुए नजर आएंगे। ये जानकारी टी-10 लीग के आयोजकों ने एक बयान जारी कर दी है।
युवराज सिंह को नहीं मिलेगा 2019 विश्व कप खेलने का मौका!
भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। प्रवीण कुमार ने तो हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वहीं आरपी सिंह ने पिछले माह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे कल, कोहली बना सकते हैं ये विश्व रिकॉर्ड
विश्व कप 2011 विजेता भारतीय टीम में शामिल रहे जहीर खान ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 600 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने टेस्ट में 311, वनडे में 282 और टी-20 में 17 विकेट हासिल किए हैं।
जबकि आरपी सिंह भारत की ओर से 124 अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। वह महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में 2007 में आयोजित पहले टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।