Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूटते-टूटते बच गया युवराज सिंह का यह विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क।भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह का टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया है। हालांकि अफगानिस्तान के एक बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2018 में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई ने काबुल ज्वानन की ओर खेलते हुए बल्ख लीजेंड्स के खिलाफ केवल 14 गेंदों पर 62 रन की आतिशी पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने केवल 12 गेंदों पर ही 50 बनाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की।

पृथ्‍वी शॉ ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम, इस मामलें में बने भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

हालांकि युवराज ने टी-20 क्रिकेट की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी अन्तरराष्ट्रीय मैच में खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप में युवराज ने 12 गेेंदों पर ही अर्धशतक लगाया था।

अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई ने मैच में एक ओवर में छह-छह छक्के लगाने के युवराज के दूसरे रिकॉर्ड भी बराबरी की है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सर गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह और रॉस व्हिटली लगातार छह गेंद में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे दिन मात्र 56 रन की बढत ले पाई भारतीय टीम

हजरतुल्लाह ने ये उपलब्धि काबुल टीम के चौथे ओवर में हासिल की। अब्दुल्ला मजारी के इस ओवर में उन्होंने छह छक्कों की सहायता से कुल 37 हासिल किए। इस ओवर में एक वाइड गेंद भी शामिल थी।

हजरतुल्लाह की इस तूफानी पारी के बावजूद काबुल ज्वानन को बल्ख लीजेंड्स के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। बल्ख लीजेंड्स की ओर से दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 80 रन बनाए थे।