ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से अबू धाबी में शुरू हो गया. इस मैच में पाकिस्तान के फखर जमान ने डेब्यू किया. पर जमान अपने इस डेब्यू मैच की पहली पारी में शतक लगाने से चूंक गए. फखर जब 94 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी वह मार्नुस की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए.
बने चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज
अपने डेब्यू मैच में ही नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले फखर जमान चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के असीम कमाल ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ लाहौर में खेले गए टेस्ट में डेब्यू किया था.

असीम जब अपनी डेब्यू शतक से मात्र एक रन दूर थे तभी वह अपना विकेट गंवा बैठे थे. दूसरे बल्लेबाज अब्दुल कादिर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1964 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह अपनी डेब्यू पारी में 95 रनों पर आउट हो गए थे. जबकि तीसरे बल्लेबाज तसलीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 1980 में डेब्यू किया था. तसलीम 90 रन बनाकर आउट हो गये थे. अब इस लिस्ट में चौथा नाम फखर जमान का जुड़ गया है.
फखर ने खेली धीमी पारी
फखर की 94 रनों की डेब्यू पारी एक बेहद धीमी पारी भी है. फखर ने ये रन 198 गेंदों का सामना करते हुए बनाए. जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 47.47 रही.
पाकिस्तान ने मैच में गंवाए 6 विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान टीम 6 विकेट गंवा चुकी है, जबकि टीम का स्कोर 225 रन है. टीम के लिए अच्छी बात ये है कि कप्तान सरफराज अहमद 85 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. सरफराज का बल्ला पिछले काफी समय से खामोस था. ऐसे में उनकी ये पारी सही समय पर आई है.
तीन बल्लेबाज जीरो पर हुए आउट

पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज हरीस सोहेल, असाद शफीक और बाबर आज़म बिना कोई रन बनाए वापस पवेलियन लौट गए. ये तीनों ही विकेट नाथन लायन ने चटकाए.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे फखर जमान के नाम डेब्यू टेस्ट में ही जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.