Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट की ऐसी तकनीकी जिसे बल्लेबाज आसानी से दे देते थे चकमा, देखते रह जाता था अंपायर

एक समय जब क्रिकेट की दुनिया में हॉटस्पॉट को सबसे बेहतरीन तकनीक माना जाता था. 2013 और 14 में एशेज सीरीज के समय आस्ट्रेलिया मीडिया ने इंग्लैंड में इस तकनीक से साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से क्रिकेट जगत में एक नई हलचल पैदा हो गयी थी, जिसके बाद से हॉटस्पॉट की विश्वसनीयता और इसके ऊपर खर्च होने वाले पैसों जवाब तलब होना शुरू हो गए थे.

बता दे इस तकनीक का मुख्य रूप से इस्तेमाल कर ये पता लगा लिया जाता हैं, कि गेंद बल्ले से टकराई हैं या सिर्फ पैड टकराई हैं.


क्या था इस हॉटस्पॉट का काम
क्रिकेट के समय जब भी किसी फोटो पर संदेह होता. इसकी इंफ्रारेड तरंगों से इसको अच्छे से समझा जाता जब भी गेंद किसी बल्लेबाज के शरीर या उसके पैड या उसके बल्ले से टकराती हैं, तो उसका एक हिस्सा एक भाग में लगने के कारण गर्म हो जाता हैं. उस टाइम पर कम्प्यूटर की मदद के जरिये से तुरंत ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम के सहारे सही निर्णय कर लिया जाता था. बता दे इस तरह की तकनीक की खोज सबसे पहले फ्रांसिस वैज्ञानिकों के द्वारा की गयी थी.


6 लाख से 12 लाख तक हैं इसका खर्च
इस तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए हर मैच में कम से कम 6 लाख रूपए तक तो खर्च होते ही हैं. मगर इसमें कैमरों की संख्या ज्यादा कर दी जाये तो करीबन इसका खर्च 12 लाख रूपए हो जाता था.

ICC ही नहीं बल्कि कई सारे क्रिकेट बोर्ड ने भी इस तरह के खर्चों से दूर रहना ही सही समझा. बता दे अब तो इस तकनीक का खर्च खुद प्रसारणकर्ता ही उठाते हैं.

पीटरसन सहित अन्य खिलाड़ियों पर लगा आरोप


उस समय इस तकनीक को लेकर विवाद खड़ा हुआ जब ये तकनीक अपना काम सही से नहीं कर पायी. पीटरसन सहित अन्य खिलाड़ियों पर ये आरोप लगा हैं, कि वह बल्ले पर सिलिकॉन टेप का यूज कर रहे हैं. ताकि वे इस तकनीक को चकमा दे सके इस तकनीक की आलोचना होने के बाद हॉटस्पॉट को बनाने वाले बी.बी.जी.स्पोर्टस सामने आये, और उन्होंने कहा कि बल्ले पर चिपकाये जाने वाले किसी भी तरीके की चीज़ से थर्मल सिग्नेचर बहुत प्रभावित होता हैं और इसे धोखा देंना आसान हो जाता हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्रिकेट की ऐसी तकनीकी जिसे बल्लेबाज आसानी से दे देते थे चकमा, देखते रह जाता था अंपायर appeared first on SportzWiki Hindi.