Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-वेस्टइंडीज वनडे शृंखला कल से, ये भारतीय अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं नए रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होगी। शृंखला का पहला मैच गुवहाटी में खेल जाएगा। भारतीय टीम का लक्ष्य टेस्ट सीरीज के समान ही वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने का होगा।

गेंद को स्विंग करवाने में माहिर इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

वैसे एकदिवसीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम के लिए ऐसा करना आसान काम नहीं होगा। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 121 वनडे खेले जा चुके हैं। इनमें से वेस्टइंडीज की टीम 61 में जीत हासिल करने में सफल रही है जबकि भारतीय टीम केवल 56 मैच ही जीत सकी है। जबकि दोनों ही टीमों के बीच एक मैच टाई रहा जबकि तीन में कोई परिणाम नहीं निकला है।

हिटमैन रोहित शर्मा वनडे सीरीज में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि

इस शृंखला के दौरान कई भारतीय खिलाडिय़ों के पास व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हासिल करने का मौका होगा। विराट कोहली जहां सबसे तेज दस हजार रन पूरे कर सचिन का कीर्तिमान तोड़ सकते हैं वही उपकपतान रोहित शर्मा भी सचिन का एक दिवसीय क्रिकेट में छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

वहीं ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास इस मामले में कपिल देव का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

जन्मदिन विशेष: इस कारण मुल्तान के सुल्तान बन गए थे वीरेन्द्र सहवाग

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, लोकेश राहुल, उमेश यादव।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, शिमोन हेटमीर, शाई होप, एशले नर्स, केमो पॉल, रोवमन पॉवेल, केमर रोच, मार्लन सैमुअल्स, फैबियन एलन, चंद्रपॉल हेमराज, ओशाने थॉमस, ओबेड मैककोय, कियरन पॉवेल।