Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान-आरपी सिंह की फिर करने जा रहें है मैदान पर वापसी,  इस दिन खेलेंगे मैच!

इंटरनेट डेस्क। अगर आप जहीर खान और आरपी सिंह को क्रिकेट के मैदान में वापिस खेलता देंखना चाहते है तो अब आपकी ये तमन्ना जल्द ही पूरी हो सकती है। बताया जा रहा है की दोनों तेज गेंदबाजों ने 21 नवंबर से शुरू हो रही दूसरी टी-10 लीग खेलने के लिए करार किया है। इसके अलावा बताया जा रहा है की प्रवीण कुमार, एस बद्रीनाथ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी भी इस लीग में खेलेंते नजर आयेगे। बताया जा रहा है की ये लीग शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक खेला जाएगा।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इस लीग में अबकी बार कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें केरला किंग्स, पंजाब लेजेंड्स, मराठा अरेबियंस, बंगाल टाइगर्स, द कराचियंस, राजपूत, नार्थन वॉरियर्स और पख्तूनस शामिल है। कराचियंस और नार्थन वॉरियर्स लीग की दो नई टीमें हैं। साथ ही बताया जा रहा है की पहले वीरेंद्र सहवाग और शाहिद आफरीदी को इस लीग का आइकन चुना गया था। आपको बता दे जहीर खान और आरपी सिंह ने भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक रहें हुए है।

साथ ही जहीर खान का भारत को 2011 विश्वकप खिताब दिलाने में अहम योगदान है साथ ही जहीर खान के सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 600 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट हैं। साथ ही आपको बता दे टी-10 क्रिकेट लीग का पहला मैच कराचियंस और राजपूत टीमों के बीच 23 नवंबर को खेला जाएगा।

आखिरी वनडे में श्रीलंका ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी हार

विराट ने जड़ा 37वां शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 321 रनों का लक्ष्य



Herald