भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग का आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहें हैं. ऐसे में पूरी दुनिया से लोग उनको उनके जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं. इसी में कड़ी में भारत के स्टार गेंदबाज़ इशांत शर्मा ने भी उनको उनके जन्मदिन की बधाई दी. जिस पर सहवाग ने अपने ही अंदाज़ में उनका मजाक उड़ा दिया. सहवाग ने उनकी तुलना दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खिलाफा से कर दी.
इशांत ने दी थी सहवाग को बधाई
सहवाग के 40वें जन्मदिन पर जहां पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स और उनके सहवाग के फैन्स उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे थे, तभी इशांत ने भी उन्हें अपने तरह से जन्मदिन की बधाई दी.
Heartiest wishes to you on your Birthday, Virubhai. Tum jiyo hazaaron saal saal ke din hon pachaas hazaar. @virendersehwag #viruHappyBirthday pic.twitter.com/KbHgdSmLfu
— Ishant Sharma (@ImIshant) October 20, 2018
इशांत शर्मा ने सहवाग के जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया कि वीरू भाई आप को जन्मदिन की दिल से बधाई. तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हज़ार.
सहवाग ने अपने ही अंदाज़ में उड़ाया मजाक
क्रिकेट से दूर होने के बाद सहवाग किसी भी खिलाड़ी या किसी भी व्यक्ति का मजाक बनाने का कोई भी मौका नही छोड़ते है. ऐसे में सहवाग अब इशांत के इस ट्वीट का मजाक बनाना सहवाग कैसे छोड़ सकते थे. सहवाग ने इशांत को जवाब देते हुए ट्वीट किया
Thank you Burj Khalifa ji. Best wishes to you always
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 20, 2018
वीरेंद्र सहवाग ने इशांत शर्मा के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया कि बुर्ज खिलाफा जी आप का धन्यवाद! आप को भी शुभकामनाएँ.
आप को बता दें कि इशांत शर्मा टीम इंडिया के सबसे लम्बे खिलाड़ी है. इशांत शर्मा की लम्बाई 6 फूट 3 इंच है. इसी वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी उनके लंबू भी कहते हैं. वही पिछले साल इशांत के जन्मदिन पर ही सहवाग ने उन्हें बुर्ज खिलाफा के नाम से पुकारना शुरू किया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें फैन्स और उनके साथी चिढ़ाने के लिए बुर्ज खिलाफा कहते हैं.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post जन्मदिन की बधाई देने पर भी वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाया इशांत शर्मा का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.
